Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

अवैध खनन घोटाला : CBI ने अखिलेश यादव को गवाह के तौर पर बुलाया दिल्ली

Illegal mining scam: CBI calls Akhilesh Yadav as witness in Delhi

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). सपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अवैध खनन मामले में लेकर सेंट्रल ब्यूरो आफ इन्वेस्टिगेशन ने गवाह के रूप में तलब किया हुआ है। आज उनको दिल्ली में सीबीआई के सामने पेश होना है।

CBI ने अखिलेश यादव को गवाह के तौर पर बुलाया दिल्ली

इसमें यह बताया गया है कि अखिलेश यादव को गवाह के रूप में पेश होने के लिए कहा गया है। इसका खुलासा उन्होंने खुद ही राजधानी में एक कार्यक्रम के अंतर्गत किया है। अखिलेश ने बताया कि पिछले चुनाव में पहले भी एक नोटिस आया था, इस चुनाव में भी एक नोटिस आया हुआ है। सीबीआई की इस नोटिस को लोकसभा चुनाव में भी जोड़कर देखा जा सकता है। अखिलेश यादव अक्सर कहते रहते हैं कि कांग्रेस की सरकार ने पहले ही सीबीआई क्लब में डाल दिया है और अब भाजपा भी वहीँ काम कर रही है।

यूपी में सपा और कांग्रेस के बीच समझौता

लोकसभा चुनाव के लिए यूपी में सपा और कांग्रेस के बीच समझौता हुआ है। दोनों दल प्रदेश में गठबंधन के रूप में लड़ रहे हैं। सपा ने कांग्रेस को गठबंधन के अंतर्गत 17 सीटें प्रदान की है। भाजपा का यह दावा है कि लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज कर सफलता प्राप्त करेगी।

Exit mobile version