
विशाखापट्टनम : आज भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचो की टेस्ट सीरीज का होने वाला दूसरा मुकाबला शुरू होगा। हैदराबाद में पहला टेस्ट हारने के बाद इंडिया टीम की नज़र सीरीज में वापसी करने पर होगी। इंग्लैंड की टीम ने अपना पहला टेस्ट 28 रन का अपने नाम कर लिया था। बेन स्टोक्स की टीम ने भारत को उन्ही की चाल में फंसा लिया था। स्पिनर ट्रैक पर भारतीय बल्लेबाज चौथी पारी में लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम हो गए थे। अब भारत की टीम शाखापत्तनम में यह हासिल कर सीरीज को बराबर लाने में पूरी कोशिश करेगी। रोहित और कंपनी को इस मैच में अनुभवी खिलाड़ियों के न होने के कारण कुछ कमी देखने को मिलेगी
टीम इंडिया वापसी करने पर कोशिश करेगी
रविंद्र जडेजा और केएल राहुल चोट लगने की वजह से दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिए गए हैं। विराट कोहली और मोहम्मद शमी पहले से ही टीम के साथ नहीं शामिल है। ऐसे में युवा दम पर टीम इंडिया वापसी करने पर कोशिश करेगी। यहां पर यह देखने लायक होगा कि सरफराज खान और रजत पाटीदार में से किसे इस मैच में डेब्यू करने का अवसर प्राप्त होता है। इंग्लैंड की टीम ने बृहस्पतिवार को ही प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी थी। टीम में दो बदलाव किए गए हैं, मार्क वुड की जगह जेम्स एंडरसन और चोटिल जैकलिन की जगह शोएब बशीर खेलते नजर आने वाले हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच अभी तक हुए 132 टेस्ट मैच
भारत और इंग्लैंड अभी तक टेस्ट मैच में 132 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। जिसमें इंडिया की टीम ने 31 मैच जीते हैं और इंग्लैंड की टीम ने 51 मैच जीती हैं। 50 मैच दोनों के बीच बराबर रहे हैं। भारत की जमीन पर दोनों टीमों के बीच 65 टेस्ट खेले जा चुके हैं, जिसमें से 22 मैच भारत ने जीते हैं। इंग्लैंड की टीम को 15 माचो में जीत मिली और 28 टेस्ट बराबर रहे हैं।
