International

आतंकवाद विरोधी गतिविधियों के खिलाफ लड़ेंगे भारत-जापान

जापान (टोक्यो). भारत और जापान मिलकर के आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। बृहस्पतिवार के दिन दक्षिण एशिया में आतंकवाद विरोधी गतिविधियों और इस चुनौती से एकजुट होकर मुकाबला करने के तरीकों पर गंभीरता से व्यापक चर्चा की गई है। भारत और जापान ने सामूहिक रूप से बैठक कर यह विशेष चर्चा की है। उन्होंने कहा कि हम सुझावों और तकनीक के प्रयोग में सहयोग बढ़ाने के लिए विचार करते हैं। उन सहयोगों पर सहमत भी होंगे।

आतंकवाद विरोधी गतिविधियों के खिलाफ लड़ेंगे भारत-जापान

विदेश मंत्रालय के द्वारा यह बताया गया है कि दक्षिण पूर्व एशिया और मध्य पूर्व में आतंकवाद के साथ-साथ अफगानिस्तान और पाकिस्तान के क्षेत्र में भी आतंकवादी गतिविधियों से निपटा जाएगा। दोनों पक्ष के द्वारा संगठित अपराध और नार्को आतंक-नेटवर्क का कड़ा मुकाबला करने के लिए भी सहयोग पर चर्चा की है।

 

Back to top button