Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

ब्रिटेन में नौकरी करने गए 12 भारतीय लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, घर वापस भेजने की तैयारी

लंदन। भारत से जाकर विदेश में काम करने वालों को अवैध रूप से रहने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। ब्रिटिश इमिग्रेशन अधिकारियों ने ऐसे 12 भारतीय लोगों को अरेस्ट किया है। वीजा नियमों के उल्लंघन में एक महिला भी शामिल है। ब्रिटिश अधिकारियों के मुताबिक मिडलैंड इलाके में गद्दे और एक बेकरी का काम करने वालों के तौर पर सभी रह रहे थे।

जबकि इन सभी को शरण देने वाली एक भारतीय महिला को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसने अपने घर में उन्हें रखा था जहां से वे काम पर जाते थे। अधिकारियों ने कहा कि चार अपराधियों को ब्रिटेन से बाहर करने या भारत निर्वासन पर विचार होने तक हिरासत में लिया गया है। शेष आठ को इस शर्त पर जमानत दी गई है कि वे नियमित रूप से रिपोर्ट करेंगे।

 

Exit mobile version