अयोध्या। भगवान श्रीराम के दर्शन और पूजन के लिए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बुधवार को अयोध्या के एक दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। जिसको लेकर सुरक्षा के पूर्ण प्रबंध तेज कर दिए गए हैं। हम आपको बताएँगे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मिनट टू मिनट कार्यक्रम।
शाम 4:00 बजे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट उनका काफिला विशेष प्लेन से लैंड करेगा। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उनका स्वागत करेंगी।
शाम 4:50 पर हनुमानगढ़ी में महाबली हनुमान का दर्शन पूजन करेंगी।
5:45 पर पहुंचेगी सरयू घाट सरयू आरती में शामिल होंगी।
6:45 पर श्रीराम जन्मभूमि परिसर में राम लला का दर्शन करके आरती में सम्मिलित होंगी।
7:15 पर कुबेर टीला का दर्शन पूजन होगा। जिसके बाद वापस महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट अयोध्या से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। वहीं राज्य के स्टेट प्लेन से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी वापस राजधानी लखनऊ आएंगी।
लगभग 3:30 घंटे अयोध्या में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रहेंगी। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कई बड़े बदलाव किए जाएंगे। जिसमें वन वे सिस्टम भी बनाया जाएगा जिसमें किसी भी प्रकार से अन्य भक्तों को दर्शन में दिक्कत या अन्य कोई परेशानी नहीं हो पाएगी।
