Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भारतीय रेलवे का दर्ज हुआ नाम

Indian Railways' name recorded in Limca Book of Records

नई दिल्ली (भारत). भारतीय रेल मंत्रालय के द्वारा एक से अधिक स्थानों पर आयोजित किए जाने वाले सार्वजनिक सेवा के कार्यक्रम के अंतर्गत, सर्वाधिक लोगों की उपस्थिति को लेकर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपनी नई जगह बना ली है। भारत के रेल मंत्रालय के द्वारा इस साल में 26 फरवरी को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसके अंतर्गत 2140 स्थानों पर 4019516 लोगों ने हिस्सा लिया था। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पुलों के ऊपर और नीचे के उद्घाटन सहित रेलवे स्टेशनों की आधारशिला रखने के लिए आयोजित किया गया था। भारतीय रेलवे के विशाल प्रयास को मान्यता देते हुए, इस प्रतिष्ठित लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कर दिया गया है।

वैष्णव भारतीय रेलवे के बने दूसरी बार रेलमंत्री

मंगलवार के दिन अश्विनी वैष्णव को भारतीय रेलवे का दूसरी बार रेल मंत्री बनाया गया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उनका मंगलवार के दिन पदभार दिया गया।अश्विनी वैष्णव को सूचना और प्रसारण मंत्रालय के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के जिम्मेदारी प्रदान की गई है। अश्विनी ने पीएम मोदी का बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।

Exit mobile version