Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

IPL 2024 : चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस की टीम को हराया

IPL 2024: Champions Chennai Super Kings defeated Gujarat Titans

तमिलनाडु (चेन्नई). गुजरात टाइटंस की टीम को चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 के साथ में मैच में 63 रनों से हरा दिया है। चेन्नई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 296 बनाए थे। इसी के जवाब में गुजरात की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना पाए। इस जीत को पाने के बाद ऋतुराज गायकवाड के नेतृत्व में चेन्नई की टीम अंक तालिका में चार अंक के साथ शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है।

सीएसके का अगला मैच 31 मार्च को दिल्ली कैपिटल के साथ

गुजरात टाइटंस के इस आईपीएल में 63 रनों की हार अब तक की सबसे बड़ी हार है। 10 महीने पहले मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े में 27 रनों से हराया था। इस बार चेन्नई ने मुंबई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सीएसके का अगला मैच 31 मार्च को दिल्ली कैपिटल के साथ विशाखापट्टनम में होगा। गुजरात का अगला मैच 31 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ अहमदाबाद में होगा।

Exit mobile version