कर्नाटक (बेंगलुरु). 2024 के छठवें आईपीएल के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग से 4 विकेट से मैच जीत लिया है। आरसीबी की या पहली जीत है। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन बनाया। आरसीबी ने विराट कोहली की 77 रनों की धमाकेदार पारी के बल पर 19.2 में 6 विकेट खोकर 178 रन बनाए। जिसमें चार विकेट से यह मैच अपने नाम कर लिया। आरसीबी की टीम 2 अंकों के साथ अंक तालिका में बढ़त के साथ 6वें नंबर और पहुंच गई है। पंजाब 5वें स्थान पर आ गया है।
RCB ने पंजाब किंग्स से 4 विकेट से जीता
17वें ओवर के बाद आरसीबी के हाथ से मैच फिसलता हुआ दिख रहा था। दिनेश कार्तिक 7वें नंबर पर और 8वें नंबर पर महिपाल लोमरोर ने 48 रन की नाबाद साझेदारी के साथ टीम को जीत के स्थान तक पहुंचा दिया। 20वें ओवर में टीम कौ जीतने के लिए 10 रनों की जरूरत थी। स्टार फिनिशर ने हर्षदीप सिंह के खिलाफ पहले गेंद पर छक्का लगा दिया। दूसरी गेंद वाईड होकर चली गई। तीसरी गेंद पर उन्होंने शानदार चौका लगाया, जिससे टीम को पहली जीत प्राप्त हुई। पंजाब के लिए हरप्रीत ब्रार ने और कगिसो रबाड़ा नींद 2-2 विकेट हासिल किये हैं। सैम करण और हर्ष पटेल ने एक-एक सफलता प्राप्त की।

