Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

IPL 2024 : आज चेन्नई और RCB के बीच होगी कड़ी टक्कर

IPL 2024: There will be a tough competition between Chennai and RCB today

तमिलनाडु (चेन्नई). 2024 के आईपीएल का 22 मार्च से सुहाना सफर शुरू हो रहा है। इस मैच का पहला मुकाबला चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाने वाला है। इस मैच में हिस्सा लेने वाली दोनों टाइम बड़े बदलाव के साथ नजर आएंगी। सीएसके के कप्तानी ऋतुराज गायकवाड करते हुए नजर आएंगे। आरसीबी की टीम नए नाम के साथ फाफ डु प्लेसिस के नेतृत्व में खेलते हुए दिखाई देगी।

आज चेन्नई और आरसीबी के बीच होगी टक्कर

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मैनेजमेंट ने इस आईपीएल से होने के पहले ऋतुराज गायक वार्ड को टीम का कप्तान घोषित कर दिया है। आने वाले टूर्नामेंट में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई का नेतृत्व करते हुए नजर नहीं आएंगे। महेंद्र सिंह धोनी ने 212 मैचों में चेन्नई का नेतृत्व किया है, जिसमें 128 मैचों में जीत हासिल की और 82 मैचों में हार पाई है। 2 मुकाबले बेनतीजा बने रहें है। चेन्नई ने पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस को हराकर किताब पर अपना कब्जा जमाया था।

कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए रोचक

शुक्रवार के दिन होने वाली इस मैच में दोनों टीमों के बीच बड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है। विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए यह बहुत ही बड़ा मुकाबला होगा और बहुत ही अहम होने वाला है।

Exit mobile version