Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

जम्मू कश्मीर : लोकसभा चुनाव के साथ होंगे विधानसभा चुनाव

Jammu Kashmir: Assembly elections will be held along with Lok Sabha elections.

नई दिल्ली (भारत). ग्रामीण विद्यालय के प्रमुख अधिकारियों के साथ चुनाव आयोग की बैठक में चर्चा की गई है कि आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए देशभर में सुरक्षा तैनात की जानी चाहिए। इसलिए आयोग की गृह मंत्रालय के साथ ही रेल मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक कर बातचीत की गई है।

लोकसभा चुनाव के साथ होंगे विधानसभा चुनाव

इस बैठक में चर्चा की गई थी कि आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के साथ ही जम्मू कश्मीर में विधानसभा के चुनाव कराए जा सकते हैं। पिछले साल दिसंबर में सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग को इस साल 3 सितंबर तक जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने का निर्देश दे दिया था। लेकिन इस पर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं घोषित किया गया था। क्या इस साल में अप्रैल और मई के महीने में निर्धारित लोकसभा चुनाव के साथ ही कश्मीर के विधानसभा चुनाव कराई जा सकते हैं?

धारा 370 निरस्त होने के बाद यह पहला चुनाव

आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के साथ ही जम्मू कश्मीर में विधानसभा कार्यकाल जून में अलग-अलग तारीखों में खत्म हो रहा है। इन राज्य में लोकसभा चुनाव के साथी विधानसभा चुनाव संपन्न होंगे। आयोजित की गई बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त अरुण गोयल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए थे। अगले हफ़्ते चुनाव आयोग की एक टीम चुनावी तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए जम्मू कश्मीर पहुंचने वाला है। धारा 370 निरस्त होने के बाद यह पहला चुनाव होगा।

Exit mobile version