Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

चांद पर पहुंचने वाला 5वां देश बना जापान

जापान (टोक्यो). चंद्रमा पर सभी देशों की खोज हमेशा से जारी रही है और कई बार कुछ देशों ने तो अपने प्रयास सफल भी किया। अमेरिका रूस चीन और भारत में चंद्रमा की सतह पर अपने मिशन को कामयाब किया है। इस तरह जापान ने भी अपने मिशन को भी सफल बनाया है। जापान ने स्मार्ट लैंडर का इन्वेस्टिगेटिंग मून मिशन को चांद की सतह पर तार दिया है। ऐसा करने वाला जापान पांचवा देश बन गया है।

जापान का यान यह शनिवार की रात 12:20 पर पहुंचा

जापान की अंतरिक्ष एजेंसी एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के अनुसार जापान का मानव रहित अंतरिक्ष चंद्रमा पर सफलतापूर्वक चंद्रमा के अध्ययन के लिए उतार दिया है। जापान का यह मिशन शनिवार की देर रात 12:20 पर चंद्रमा की सतह पर पहुंच गया है।

जापान ने उसे किया पिनपॉइंट लैंडिंग तकनीक

अंतरिक्ष यान बहुत ही पतला और हल्का है। जापान ने अपने इस अंतरिक्ष यान के लिए पिन पॉइंट लैंडिंग तकनीक का उतारने के लिए उपयोग किया है। भारत ने चंद्रमा पर अपने मिशन को पूरा करने के लिए चंद्रयान 3 मिशन को 23 अगस्त 2023 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराई थी।

Exit mobile version