Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

जौनपुर : बीजेपी नेता प्रमोद यादव की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या

Jaunpur: BJP leader Pramod Yadav shot dead in broad daylight

जौनपुर (उत्तर प्रदेश). भाजपा के किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वर्तमान समय में वह भाजपा संगठन के जिला महामंत्री के पद पर थे। घटना घटित होने के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस को जानकारी मिलते ही वह मौके पर आई और मामले की जांच कर रही है।

बीजेपी नेता प्रमोद यादव की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या

बृहस्पतिवार की सुबह प्रमोद यादव अपने घर के बाहर थे। इस समय अज्ञात बदमाशों ने उनको तीन गोलियां मार दी। आरोपी बाइक छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गए हैं। प्रमोद प्रेमी को जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने बदमाशों की बाई को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।

प्रमोद भाजपा किसान मोर्चा के थे जिला अध्यक्ष

प्रमोद यादव भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष के पद पर थे। इससे पहले हुए मल्हनी से भाजपा के टिकट से ही 2 बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।

Exit mobile version