Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

जौनपुर-प्रयागराज हाईवे : रोडवेज बस-ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में 6 लोगों की मौत, 2 घायल

Jaunpur-Prayagraj Highway: 6 dead, 2 injured in roadways bus-tractor trolley collision

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश). जौनपुर प्रयागराज हाईवे पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में ट्राली में सवार 6 मजदूरों की मौत और एक घायल हो गया है। यह घटना बीती देर रात घटित हुई।

6 लोगों की मौत, 2 घायल

घटना को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक नहीं है बताया कि थाना सिकरारा के अंतर्गत समाधगंज बाजार के पास जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर मकान ढालने वाले लगभग 7 मजदूर ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर जा रहे थे। इधर प्रयागराज की तरफ से आ रही रोडवेज बस से टक्कर हो गई, जिसके कारण ट्राली असंतुलित होकर पलट गई, जिसमे 6 मजदूरों की मौत और 1 घायल हो गया।

आवश्यक हो रही कार्रवाई

घटना की सूचना पाकर थाना सिकरारा पुलिस तत्काल ही मौके पर पहुंचकर घायलों का इलाज करवाने हेतु सीएचसी मछलीशहर भेज दिया। मृत शवों को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीण को यह बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल वहां पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेज दिया। उसके बाद मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई।

Exit mobile version