Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

झारखंड : चंपई सोरेन आज लेंगे CM पद की शपथ, 43 विधायकों का समर्थन प्राप्त

Jharkhand: Hemant Soren will take oath as CM today, gets support of 43 MLAs.

झारखंड (रांची). चंपई सोरेन आज मुख्यमंत्री के रूप में सपथ ग्रहण करने वाले हैं। राज्यपाल  राधाकृष्णन ने झामुमो विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रण दिया है। विधायक आलमगीर आलम ने बताया की आने वाले 10 दिनों में हमको सदन में बहुमत प्राप्त कर साबित करना है। सोरेन ने इस बात का दावा किया कि उनके पास 43 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने राज्यपाल को विधायकों का समर्थन प्राप्त एक बनाया हुआ वीडियो भी दिखाया।

एक दिन पहले राज्यपाल से की सोरेन ने मुलाकात

हेमंत सोरेन ने एक दिन पहले मुलाकात कर राज्यपाल से इस बात का दावा किया कि उनके सरकार बनाने राज्यपाल ने उनको आमंत्रित नहीं किया था। लेकिन उन्हें यह बताया कि यह प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी। सोरेन ने बताया कि राज्यपाल से मांग की है कि उनकी नई सरकार जल्द से जल्द बनाने की प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए। राज्यपाल ने यह बताया कि आप निश्चिंत रहिए, हमने सरकार बनाने की रिपोर्ट सौंप दी है। हमें नई सरकार बनाने के लिए किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है। हमारा गठबंधन बहुत मजबूत है।

विधायकों पर बीजेपी की नज़रें

हेमंत सोरेन ने यह बताया कि उनके मुख्यमंत्री पद के इस्तीफा देने के बाद उनके विधायकों को उनसे अलग करने की कोशिश की जा सकती हैं। भाजपा के प्रबलोभन से बचाने के लिए विधायकों को झारखंड से बाहर भेजने की तैयारी की खबरें भी सामने आई हैं। सूत्रोंनुसार यह जानकारी मिली कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायकों के साथ-साथ शामिल कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों पर बीजेपी की नज़रें लगी हैं। गठबंधन में शामिल विधायकों को पार्टी की प्रलोभन से बचाने के लिए विधायकों को झारखंड से बाहर भेजने की कोशिश हो रही है।

Jharkhand: Hemant Soren will take oath as CM today, gets support of 43 MLAs.
Exit mobile version