Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

करण जौहर ने नई फिल्म का किया ऐलान, नाम होगा “सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी”

Karan Johar announces new film, name will be "Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari"

मुंबई (महाराष्ट्र). फिल्म निर्माता करण जौहर इन दिनों अपनी आने वाली सीरीज लव स्टोरी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। एक के बाद एक वह अपने फिल्मी प्रोजेक्ट को तैयार कर लॉन्च कर रहे हैं। आज 22 फरवरी के दिन उन्होंने अपने फैंस को एक विशेष तोहफा दिया है। उन्होंने अपने एक आगामी प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है। फैंस को बवाल के बाद एक बार फिर वरुण धवन और जानवी कपूर की जोड़ी देखने को मिलेगी। फिल्म का नाम “सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी” है।

करण जौहर ने नई फिल्म का किया ऐलान

करण जौहर ने वरुण धवन और जानवी के साथ फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म की जानकारी कारण ने 21 फरवरी को एक पोस्ट में शेयर कर दी थी, कि वह 22 फरवरी को कुछ नया लाने वाले हैं। इस फिल्म में वरुण धवन सनी संस्कारी का रोल निभाएंगे और जानवी कपूर तुलसी कुमारी बनेगी। फिल्म का टाइटल काफी पसंद आ रहा है। फैंस फिल्म के टीज़र का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Exit mobile version