Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

कर्नाटक : बस के पलटने से 4 लोगों की मौत 30 घायल

Karnataka: 4 dead, 30 injured as bus overturns

कर्नाटक : रविवार की सुबह एक बस के अचानक पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई है। यह घटना चित्रदुर्ग में घटी है, जहां से एक प्राइवेट बस बेंगलुरु से होकर गोकर्ण की तरफ जा रही थी। यह बस होलालकेरे में सुबह अचानक पलट गई थी। पुलिस के अनुसार यह बताया गया है कि घटना होलाकेरे के बाहरी क्षेत्र के एक अंजनेय मंदिर के पास हुई है।

बस के पलटने से 4 लोगों की मौत 30 घायल

इस घटना में लगभग 30 लोग घायल हो गए हैं, जिसमें 8 लोगों की हालत बहुत ही नाजुक हो गई है। घायलों को होलाकेरे के एक अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। मृतकों के शव को सब ग्रह में रखा गया है। इस घटना को लेकर वहां के रहने वाले लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है। इन लोगों के अनुसार, वैज्ञानिक तरीके से यहां पर बनाए गए सड़क के हिस्से पर दुर्घटनाएं काफी ज्यादा घटित हो रही हैं।

Exit mobile version