Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : लोकसभा चुनाव की तारीखों की हुई घोषणा, 4 विधानसभा राज्यों का भी तय

Lok Sabha election date 2024: Lok Sabha election dates announced, 4 assembly states also announced

नई दिल्ली (भारत). मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने यह बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव की लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी गई है। इसी के साथ ही 26 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव के भी घोषणा कर दी गई है। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून को समाप्त हो जाएगा। मतदान 7 चरणों में आयोजित होगा। पूरे देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गयी है। इन सभी के नतीजे एक साथ 4 जून को घोषित कर दिए जाएंगे।

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

1. पहला चरण का मतदान 19 अप्रैल 2024 को कराया जाएगा। 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा।

2. दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा 13 राज्यों की 89 लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा।

3. तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा। 12 राज्यों की 94 लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा।

4. चौथे चरण का मतदान 13 में को होगा 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा।

5. पांचवें चरण का मतदान 20 में को होगा आठ राज्यों की 49 लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा।

6. छठे  चरण का मतदान 25 में को होगा सात राज्यों की 57 लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा।

7. सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा आठ राज्यों की 57 लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा।

4 राज्यों की विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

इसी के साथ ही 4 राज्यों की विधानसभा चुनाव के भी घोषणा कर दी गई है। अरुणाचल प्रदेश की 60 और सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल को मतदान आयोजित होगा। इसी तरह से ही आंध्र प्रदेश की 175 और उड़ीसा की 147 विधानसभा सीटों के लिए 13 में को मतदान आयोजित होगा। इन विधानसभा राज्यों के नतीजे भी लोकसभा चुनाव के परिणाम के साथ ही आएंगे।

 

Exit mobile version