Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : द्वितीय चरण की 8 लोकसभा सीटों के लिए 175 हुए नामांकन

Lok Sabha Elections 2024: 175 nominations for 8 Lok Sabha seats in the second phase

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने यह बताया है कि द्वितीय चरण में 8 सीटों के लिए कुल 175 प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन दाखिल कर दिया गया है।

अंतिम दिन कुल 94 नामांकन दाखिल

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन कुल 94 नामांकन दाखिल हो पाए। इसके पहले 81 नामांकन हो गए थे। गाजियाबाद सीट के लिए सबसे ज्यादा नामांकन 35 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा हुआ है। सबसे कम बुलंदशहर में 10 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा भरा हुआ है।

8 अप्रैल नाम वापसी की अंतिम तिथि

इतने नामांकन हुए

अमरोहा में 21,

मेरठ में 22

बागपत में 16

गौतम बुद्ध नगर में 34

अलीगढ़ में 21

मथुरा में 16

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि नामांकन पत्रों की जांच 5 अप्रैल को की जाएगी। 8 अप्रैल को 3 बजे तक नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित है।

Exit mobile version