Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : केंद्रीय चुनाव आयोग की बैठक में कांग्रेस ने 40 नामों पर लगाई मुहर, 60 सीटों पर हुई चर्चा

Lok Sabha Elections 2024: 40 names approved, 60 seats discussed in the Central Election Commission meeting

नई दिल्ली (भारत). कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार के दिन केंद्रीय चुनाव आयोग की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 11 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ लोकसभा सीटों पर विचार मंथन किया गया। वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीदवार चयन प्रक्रिया पर विचार-विमर्श किया। बैठक में खड़गे सहित पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और वेणुगोपाल के साथ-साथ अन्य नेता उपस्थित रहें।

40 उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मोहर

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। सभी राजनीतिक दल चुनाव के लिए उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए जुट गए हैं। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने 40 उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मोहर लगा दी है। एक नाम राहुल गांधी का भी है, जो केरल वायनाड सीट से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार के रूप में मैदान में आएंगे। जिन 11 राज्यों और केंद्र शासित राज्य के बारे में विचार विमर्श किया गया है। उनमें दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, सिक्किम, त्रिपुरा, नगालैंड, मणिपुर, मेघालय और लक्षद्वीप की लोकसभा सीटें शामिल की गई हैं।

केरल में कांग्रेस 16 लोकसभा सीटों का चुनाव लड़ेगी

रायबरेली की सीट से प्रियंका गांधी भी चुनाव लड़ सकती हैं। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस जल्द ही अपने उम्मीदवारों की पहली सूची भी घोषित कर सकती है। चर्चा है कि राहुल गांधी अमेठी से भी चुनाव लड़ सकते हैं। केरल में कांग्रेस 16 लोकसभा सीटों का चुनाव लड़ेगी। राज्य में 4 सीटों पर उसके सहयोगी दल चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली की सीटों पर दोबारा से 11 मार्च को चर्चा की जाएगी। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव से मैदान में आ सकते हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव चुनाव नहीं लड़ेंगे।

Exit mobile version