Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : यूपी में प्रथम चरण की 8 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 201 नामांकन दाखिल

Lok Sabha Elections 2024: A total of 201 nominations filed for 8 Lok Sabha constituencies of the first phase in UP.

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने यह बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 2024 के प्रथम चरण में 8 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 201 नामांकन दाखिल हो चुके हैं। प्रथम चरण में नामांकन के लिए अंतिम दिन में 155 नामांकन दाखिल हुए हैं।

कुल 201 नामांकन दाखिल

लोकसभा क्षेत्र नामांकन के लिए मुजफ्फरनगर में सबसे ज्यादा उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। नगीना में 18 सबसे कम उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। सहारनपुर में 19, चरण में 25, मुज़फ़्फ़र नगर में 45, बिजनौर में 27, नगीना में 18, मुरादाबाद में 19, रामपुर में 23, पीलीभीत में 25 नामांकन हो चुके हैं।

मतदान 19 अप्रैल को होंगे

प्रथम चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। प्रथम चरण की 8 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान 19 अप्रैल को होंगे।

Exit mobile version