Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : अखिलेश बोले- BJP का 400 का नारा है सिर्फ, 140 सीटों से ज्यादा नहीं जीत पाएगी

Lok Sabha Elections 2024: Akhilesh said - BJP's slogan of 400 is only, it will not be able to win more than 140 seats.

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). अखिलेश यादव ने लखनऊ के सपा कार्यालय के पास मीडिया को संबोधित करते हुए यह बताया कि 4 चरणों में अब तक भाजपा चित हो गई है। जनता में आंसुओं का तूफान बह रहा है। भाजपा इस बार 140 सीटों से ज्यादा नहीं जीत पाएगी। 400 का सिर्फ नारा ही दे रही है।

भाजपा 140 सीटों से ज्यादा नहीं जीत पाएगी

इस बार जनता 140 सीटों के लिए भाजपा को तरसा देगी। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब में भाजपा को करारी हार जरूर मिलेगी। रोटी, कपड़ा और मकान के साथ-साथ आरक्षण को बचाना होगा। हारने के बाद यह सब झूठे विश्वविद्यालय खोलने ने का काम करने लगते हैं।

हजारों महिलाओं के साथ शोषण

इसी मौके के दौरान आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने यह बताया कि मणिपुर के अंदर एक कारगिल योद्धा की पत्नी को निर्वस्त्र कर घुमा दिया गया। प्रज्ज्वल रमन्ना ने हजारों महिलाओं के साथ शोषण किया फिर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसका ही समर्थन कर रहे हैं। महिला पहलवानों के साथ अत्याचार कर घर से खींचकर मारा गया। यह सब इतना हो गया फिर भी मोदी खामोश ही रहें।

Exit mobile version