Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : कांग्रेस पर अमित शाह का हमला, बोले- हार की वजह से एग्जिट पोल का बहिष्कार

Lok Sabha Elections 2024: Amit Shah attacks Congress, says- boycott of exit polls due to defeat

नई दिल्ली (भारत). देश में लोकसभा चुनाव सात चरणों में तय किया गया था। जिसमें से 6 चरण पूरे हो चुके थे। आज सातवां चरण शुरू हो गया है। आज इस सातवें चरण में आठ राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस सभी चरणों के परिणाम 4 जून को एक साथ घोषित कर दिए जाएंगे।

एग्जिट पोल का बहिष्कार

केंद्रीय और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने यह बताया कि कांग्रेस एग्जिट पोल का बहिष्कार कर रही है, लेकिन इस बात पर कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वह एग्जिट पोल पर बहिष्कार कर रही है। कांग्रेस अपनी हार होने की वजह से एग्जिट पोल का बहिष्कार कर रही है।

टीवी पर एग्जिट पोल की बहंस में नहीं होगी शामिल

कांग्रेस पार्टी ने चुनाव प्रचार अच्छे तरीके से किया है। विपक्षी गठबंधन का बहुमत आने जा रहा है। उनको अपनी स्थिति के मामलों में पता है कि कल चुनाव होने के बाद से आने वाले एग्जिट पोल पर उनकी प्रचंड हर देखने को मिलेगी। इसलिए वह मीडिया का सामना करेगी, इसी के डर के कारण एग्जिट पोल का बहिष्कार कर रही है। कांग्रेस पार्टी टीवी पर भी एग्जिट पोल की बहंस में शामिल नहीं होगी। परिणाम आने से पहले वह अटकलों में शामिल नहीं होना चाहती है।

 

Exit mobile version