Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : अपना दल की पल्लवी पटेल BSP के साथ मिलकर लड़ेंगी चुनाव

Lok Sabha Elections 2024: Apna Dal's Pallavi Patel will contest elections with BSP

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). यूपी में अपना दल कैमराबादी अब बसपा के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने लोकसभा की 3 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए फैसले को अब स्थगित कर दिया है। पार्टी की नेता पल्लवी पटेल कल रविवार के दिन बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात करेंगी

अतिशीघ्र ही आएगी संशोधित नई सूची

कृष्णा पटेल ने इंडिया गठबंधन के अंतर्गत अपने लेवल से ही तीन सीटों पर चुनाव लड़ने की कर दी थी। अब उन्होंने घोषित की गई सूची वापस ले ली है। पार्टी की तरफ से जारी किए गए बयान में सीटों की सूची को अग्रिम सूचना तक निरस्त करने की बात भी कह दी गई है। इसी के साथ यह भी बताया गया है की अतिशीघ्र ही संशोधित नई सूची जारी कर दी जाएगी।

अपना दल ने तीन सीटों की घोषणा

अपना दल ने तीन सीटों में मिर्जापुर, कौशांबी और फूलपुर के लिए चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। जब उन्होंने सीटों की घोषणा की थी, तब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने यह बताया था कि हम अब इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। इन तीन सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर रहे हैं।

Exit mobile version