Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : भाजपा ने 10 राज्यों में नियुक्त किये चुनाव प्रभारी

Lok Sabha Elections 2024: BJP appointed election in-charges in 10 states

नई दिल्ली (भारत). आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को संपन्न करने के लिए बुधवार के दिन भाजपा ने 10 राज्यों के लिए अपने चुनाव प्रभारी और सह चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। पार्टी के उपाध्यक्ष वैजयंत पांडा को पिछले महीने यूपी का चुनाव प्रभारी बनाया गया था, लेकिन अब उनकी मदद करने के लिए पार्टी ने लोकसभा टिकट पाने में असमर्थ रहें रामेश विधूड़ी, विधायक संजीव चौरसिया और संजू भाटिया को सह चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिया है।

पार्टी ने प्रभारी बनाया

पार्टी ने हरियाणा सरकार में मंत्री रहें कैप्टन अभिमन्यु को असम के लिए और ओपी धनखड़ को दिल्ली के लिए, यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को महाराष्ट्र का चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिया है। अविनाश राय खन्ना को त्रिपुरा के लिए, अभय पाटिल को तेलंगाना के लिए, नलिन कोहली को नागालैंड के लिए, देवेश कुमार को मिजोरम के लिए, अजीत गोपछड़े को मणिपुर के लिए, एम चुबा को मेघालय का प्रभारी बनाया है।

सह प्रभारी नियुक्त किया

महाराष्ट्र में निर्मल कुमार सुराना और जयभान सिंह पवैया को सह प्रभारी बना दिया है। डॉक्टर अलका गुर्जर को दिल्ली के लिए सहप्रभात नियुक्त कर दिया है। यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएंगी। छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी बिहार सरकार में रहें मंत्री नितिन नवीन को दे दी गई है। रघुनाथ कुलकर्णी को अंडमान निकोबार का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। नलिन कुमार केरल का शहर प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Exit mobile version