Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : बीजेपी ने तय किये 150 उम्मीदवार, 10 मार्च को जारी होगी दूसरी सूची

Lok Sabha Elections 2024: BJP has decided 150 names, second list will be released on March 10.

नई दिल्ली (भारत). आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा अपने उम्मीदवारों का नाम तय करने के लिए समिति की बैठक रविवार को आयोजित की थी। अब बाकी दूसरी सूची में कम से कम 150 उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। 2 दिनों के दौरान राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, सहित आठ राज्यों के कोर ग्रुप के साथ चर्चा में ज्यादातर सीटों के नाम तय कर दिए गए थे। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले महाराष्ट्र और बिहार के कोर ग्रुप की बैठक आयोजित होगी।

150 सीटों पर नाम लगभग तय

प्रत्येक सीट के लिए पार्टी का शेष नेतृत्व बुधवार से राज्य के साथ और ग्रुप की बैठक कर रहा है। राजस्थान में आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उड़ीसा के साथ कोर ग्रुप की बैठक हो चुकी है। महाराष्ट्र में भी इसी क्रम में चर्चा की जा रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन बैठकों में 150 सीटों पर नाम लगभग तय कर दिए गए हैं।

यूपी के कुछ प्रत्याशियों की भी घोषणा की जाएगी

दूसरी सूची में यूपी की कुछ और सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए जाएंगे। इसी के साथ उत्तराखंड और दिल्ली की बची हुई दो-दो और हिमाचल प्रदेश की सभी चार, हरियाणा की 8 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे। रायबरेली सीट पर बाद में घोषणा हो सकती है।

Exit mobile version