Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : भाजपा ने गांधीनगर से अमित शाह को बनाया उम्मीदवार, प्रचार प्रक्रिया की शुरू

Lok Sabha Elections 2024: BJP makes Amit Shah its candidate from Gandhinagar, campaign process begins

गुजरात (गांधीनगर). आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने गांधीनगर लोकसभा सीट से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को उम्मीदवार बनाया है। यहां पर चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने से पहले आज शुक्रवार गृहमंत्री ने अहमदाबाद के हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी इसी के दौरान उपस्थित रहें। अमित शाह ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर मालाओं को अर्पित किया।

अमित शाह ने पिछले चुनाव में 5 लाख वोटो से था जीता

अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बताया कि सभी पार्टी कार्यकर्ता मतदाताओं तक अवश्य पहुंचे और उनको यह बताएं कि वह अपना मतदान जरूर करें। अमित शाह ने पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव में गांधीनगर सीट पर विजय प्राप्त की थी। अमित शाह ने कांग्रेस के उम्मीदवार सीजे चावड़ा को 5 लाख वोटो से हरा दिया था।

Exit mobile version