Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : श्रावस्ती में सपा और बसपा के इंतजार में भाजपा ने शुरू की मोर्चेबंदी

Lok Sabha Elections 2024: BJP started barricade in Shravasti waiting for SP and BSP

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी धीरे-धीरे बढ़ाने के जीत के समीकरण तैयार किये जा रहे हैं। जातीय समीकरण भी निशाने पर बनाए जा रहे हैं। होने वाले इस चुनावी रण में भाजपा ने मोर्चेबंदी शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक सपा और बसपा का इंतजार जारी है। सपा और बसपा के प्रत्याशियों के घोषित होने का इंतजार हो रहा है। बिना सपा प्रत्याशी के मैदान में उतरे बसपा अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी।

बसपा ने इतना ही तय किया

बसपा ने यहां पर मौजूद सांसद राम शिरोमणि वर्मा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से बाहर कर दिया है। इसके बाद पार्टी में कई कद्दावर टिकट के लिए सूचीबद्ध हो गए हैं। इतना ही तय हुआ है कि पार्टी की ओर से श्रावस्ती लोकसभा सीट से किसे मैदान में उतारना है। इसका चयन हो चुका है, लेकिन इसकी घोषणा सपा के उम्मीदवार घोषित होने के बाद की जाएगी।

Exit mobile version