Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : BJP की आज से 2 दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक शुरू, PM मोदी होंगे शामिल, चुनाव तैयारियों पर होगा विचार-मंथन

Lok Sabha Elections 2024: BJP's 2-day National Council meeting starts from today, PM Modi will attend, brainstorming will be held on election preparations.

नई दिल्ली (भारत). बीजेपी आज से 2 दिनी भारत मंडपम में बैठक करने जा रही है। इस बैठक में चुनाव में हैट्रिक लगाने की योजना तैयार करेगी।

बीजपी की आज से 2 दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक

भाजपा भारत मंडपम में शनिवार से 2 दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक करने जा रहे है। जिसमें वह आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जीत की हैट्रिक लगाने का कार्य योजना तैयार करेगी। बैठक के समापन के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11500 कार्यकर्ताओं को 370 सीट जीतने का मूल मंत्र तैयार कर देंगे। प्रधानमंत्री आज शनिवार को भी चर्चा में शामिल होने के लिए आएंगे।

चुनाव तैयारियों पर होगा विचार-मंथन

इस बैठक में आगामी चुनाव में मुकाबला करने के लिए 10 फीसदी वोट बढ़ाने और सीटों की संख्या में 67 सीटों का इजाफा करने के लिए बैठक में विस्तार से चर्चा की जाएगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस बैठक में केंद्रीय योजनाओं के सभी लाभार्थियों के साथ हर गांव तक पहुंचाने के लिए पहले से चले आ रहे कार्यक्रमों की तैयारी की रिपोर्टिंग की जाएगी। मजबूत करने के अलावा चुनाव प्रचार में बढ़त हासिल करने के लिए भी नए कार्य योजनाओं की घोषणा की जाएगी। सभी राज्यों की राजनीतिक स्थिति और पार्टी संगठन के कार्य की अलग तरह से खास समीक्षा की जाएगी।

प्रधानमंत्री देंगे जीत का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक से पहले ही पार्टी को 370 और राजग के लिए 400 से अधिक सीटों को जीतने का लक्ष्य दिया है। मोदी ने कहा कि 10 फ़ीसदी वोट बढ़ाना भी होगा। बैठक के आखिरी दिन प्रधानमंत्री पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने के लिए शामिल होंगे।

संभावित राज्यों पर की जाएगी चर्चा

पार्टी की रणनीतिकारों का यह मानना है कि यूपी बंगाल तेलंगाना में सीटें तो बढ़ जाएंगी। इसलिए इन राज्यों की रणनीति पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी। इसी के साथ हिंदी पट्टी के जिन राज्यों में पार्टी ने 90 से 100 फीसदी सीटें जीती थी, वहां प्रदर्शन दोहराने की चुनौती तैयार करनी है।

दक्षिण के राज्यों पर होगी विशेष नजर

इस बैठक में दक्षिण भारत के चार राज्यों तेलंगाना तमिलनाडु आंध्र प्रदेश और केरल राज्यों की सीटों पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी वित्तीय चुनाव में बीजेपी ने इन राज्यों की 101 से महज 4 सीटें ही जीत पाई थी। इस बार आंध्र प्रदेश में गठबंधन के लिए पार्टी टीडीपी से बात कर रही है। इसी के साथ तमिलनाडु के 7, केरल की 3 और तेलंगाना की 15 सीटों पर जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का फैसला किया जा रहा है।

Exit mobile version