Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : कानपुर से होंगे भाजपा के अजय कपूर उम्मीदवार

Lok Sabha Elections 2024: BJP's Ajay Kapoor will be the candidate from Kanpur.

कानपुर (उत्तर प्रदेश). कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता अजय कपूर ने पार्टी का हाथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। अब यह चर्चा चल रही है कि भाजपा उनको कानपुर की सीट से लोकसभा मैदान में उतार सकती है। ये 3 बार कानपुर के गोविंद नगर से और किदवई नगर से विधायक बन चुके हैं। यहां से उनको जीत भी मिल सकती है।

अजय कपूर भाजपा में हुए शामिल

भाजपा की ओर से अजय कपूर के परिवार का गहरा संबंध रहा है। उनके भाई विजय कुमार ने पहले भी भाजपा से मेयर का टिकट मांग चुके हैं। सतीश महाना ने भाजपा में शामिल होने के लिए उनको तैयार किया है। अजय कपूर बीते 2 चुनाव हार चुके हैं। इसलिए कांग्रेस को ऐसा लग रहा था कि वह इस बार भी चुनाव नहीं जीत पाएंगे। यहीं कारण रहा कि वह भाजपा में शामिल हो गए हैं।

यूपी में भाजपा की लहर

अजय कपूर कांग्रेस में कमजोर रहें हैं, लेकिन भाजपा में शामिल होने के बाद उनकी जीत पक्की हो गई है। पूरा लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को देखते हुए आयोजित होने वाला है। यूपी में भाजपा की लहर छा गई है। अजय कपूर कांग्रेस में 3 बार चुनाव जीत चुके हैं। क्षेत्र में उनके समर्थक बहुत ज्यादा हैं। वह जहां भी जाते हैं, समर्थक उनके साथ ही आते हैं। इसलिए भाजपा के पारंपरिक मतदाताओं के साथ उनके समर्थकों के आने की वजह से ही उनकी जीत होगी।

Exit mobile version