Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : BSP ने घोषित किया अपने 2 प्रत्याशी

Lok Sabha Elections 2024: BSP announced its 2 candidates

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). बहुजन समाज पार्टी यानी कि बसपा ने बृहस्पतिवार के दिन आगामी लोकसभा चुनाव के लिए दो और प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। इसमें वरिष्ठ पत्रकार अशोक पांडेय बसपा के टिकट पर खड़े होकर उन्नाव से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। बसपा की सुप्रीमो मायावती ने पहले ही घोषणा जारी कर दी है कि वह किसी भी गठबंधन में शामिल होकर लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी, बल्कि वह अकेली ही मैदान में उतरेंगी।

बीएसपी ने घोषित किया अपने 2 प्रत्याशी

बसपा पार्टी ने अयोध्या लोकसभा सीट से सच्चिदानंद पांडे उर्फ सचिन को प्रत्याशी के रूप में उम्मीदवार मनाया है। उन्नाव की लोकसभा सीट से अशोक पांडेय को टिकट देकर उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के जिला अध्यक्ष सच्चिदानंद पांडेय उर्फ सचिन अंबेडकर नगर के भाजपा से अलग होकर बसपा में शामिल हो गए हैं। बीएसपी ने उनको अयोध्या से टिकट दिया है।

Exit mobile version