Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : BSP अध्यक्ष मायावती ने अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने शनिवार के दिन सोशल मीडिया एक्स प्लेटफार्म पर एक्स पोस्ट में यह साझा किया कि वह लोकसभा चुनाव अकेले ही लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ेगी। इसलिए अब तीसरे मोर्चे और किसी के साथ गठबंधन करने की अटकलें पर विराम लगा दिया है।

गठबंधन या तीसरा मोर्चा बनाने की अपवाह फैलाना गलत

मायावती ने यह लिखा कि बीएसपी देश में लोकसभा का आम चुनाव अकेले अपनी ताकत पर लड़ने की पूरी तैयारी कर रही है इसलिए चुनावी गठबंधन या तीसरा मोर्चा बनाने की अपवाह फैलाना नहीं हो पाएगा उन्होंने कहा कि मीडिया फेक और गलत न्यूज़ देकर शरारत पूर्ण तरीके से अपनी विश्वसनीयता ना खोये और लोग भी सावधान रहें।

गठबंधन को लेकर करती रही हैं मना

बीएसपी अध्यक्ष ने इससे पहले भी कई बार लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर गठबंधन में शामिल होने के लिए मना करती रही हैं। उन्होंने अभी तक प्रत्याशियों की घोषणा भी नहीं की है। इसलिए इंडिया गठबंधन में उनके शामिल होने के की चर्चाएं चल रही हैं।

Exit mobile version