Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : चुनाव के अंतिम दो चरणों में एनडीए और इंडिया की राजनीति में बदलाव

Lok Sabha Elections 2024: Changes in politics of NDA and India in the last two phases of elections

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). यूपी में अगले 2 चरणों के अंतर्गत पूर्वांचल की 6 सीटों पर मतदान आयोजित होगा। सत्ता पक्ष और विपक्ष लगातार अपनी रणनीति में बदलाव कर रहे हैं। पूर्वांचल की 6 सीटों पर भाजपा ने 40,000 से कम वोटो से जीता था।

एनडीए और इंडिया की राजनीति में बदलाव

6 सीटें ऐसी हैं जिन पर सभी की निगाहें लगी हुई हैं। इन सीटों पर एनडीए ही नहीं बल्कि इंडी गठबंधन भी अपना जोर लगा रहा है। पूरी तरह से ताकत लगाने के लिए बूथ स्तर पर लगातार रणनीति भी बदलती दिखाई दे रही है। चुनाव होने से ठीक पहले ही एनडीए और इंडिया गठबंधन के द्वारा एक-एक वोट का हिसाब रखना शुरू हो गया है।

पूर्वांचल की 6 सीटें

पिछले 2019 के हुए लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने 40 सीटें 50,000 से कम वोटों के अंतर से जीता था। इन सीटों में से 12 सीटें उत्तर प्रदेश की शामिल थी। इसमें 6 सीटें पूर्वांचल की शामिल है। पूर्वांचल की इन सीटों पर हार जीत का अंतर 40,000 से भी कम में रहा था। भाजपा ने बलिया में उम्मीदवार बदल दिया है। अन्य सीटों पर सांसदों के चेहरे पर दांव लगाया है। सपा ने भी 4 सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया है।

 

Exit mobile version