Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- मतदाता अपने मताधिकार का अवश्य करें प्रयोग

Lok Sabha Elections 2024: Chief Minister Yogi Adityanath said- Voters must exercise their franchise.

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश की जनता को संबोधित करते हुए यह बताया है कि लोकसभा चुनाव के चार चरण बीत चुके हैं। अब तीन चरण शेष बचे हुए हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने वोट का समुचित प्रयोग कर उसे मतदान करना होगा। यह सभी का जन्मसिद्ध अधिकार होता है।

मतदान करें अवश्य

उन्होंने देश की जनता से यह अपील की है कि मतदान के दिन छुट्टी या पिकनिक मनाने के लिए बाहर न जाएं। पिकनिक मनाने के लिए 5 साल है, लेकिन देश के लिए वोटिंग करने का सिर्फ एक दिन ही मिलता है। उन्होंने यह बताया कि आधुनिक, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिए तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए, सभी का यह दायित्व बनता है कि वह मतदान अवश्य करें।

चुनावी जनसभा को किया संबोधित

ब्रहस्पतिवार को योगी ने राजाजीपुरम में लखनऊ की लोकसभा सीट से चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने यहां से देश के रक्षा मंत्री और पार्टी के प्रत्याशी राजनाथ सिंह की उपस्थिति में उनके लिए जनता से वोट करने की अपील किया।

Exit mobile version