Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : Congress ने यूपी की 10 सीटों के लिए प्रत्याशियों के किए नाम तय

Lok Sabha Elections 2024: Congress finalizes names of candidates for 10 seats in UP

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). कांग्रेस पार्टी ने यूपी की 10 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। अजय राय वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ मैदान में उतरेंगे।

Congress ने यूपी की 10 सीटों के लिए प्रत्याशियों के किए नाम तय

राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 9 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम लगभग तय कर दिए हैं। जल्द ही इन नाम के अधिकारी घोषणा कर दी जाएगी। इन नौ उम्मीदवारों में शामिल 2 दलित हैं, 2 मुस्लिम हैं, 5 सामान्य वर्ग के शामिल हैं। इंडिया गठबंधन के अंतर्गत कांग्रेस को 17 सीटें मिली है। दिल्ली में बृहस्पतिवार के दिन चुनाव संचालन समिति के बैठक आयोजित की गई है, जिसमें 9 उम्मीदवारों के नाम पर विचार विमर्श किया गया है। बैठक आज भी जारी है।

9 उम्मीदवारों में 1 भी नहीं महिला

आज शुक्रवार के दिन बैठक आयोजित होने के बाद सभी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। हार्दिक सूत्रों के अनुसार 9 उम्मीदवारों में एक भी महिला शामिल नहीं है। जबकि पार्टी ने यह दावा किया था कि 50 फ़ीसदी टिकट एससी, ओबीसी और महिलाओं को दिए जाएंगे। बैठक के पहले दिन अमेठी और रायबरेली की सीट पर कोई भी चर्चा नहीं की गई है।

नामों की अभी आधिकारिक घोषणा बाकी

वाराणसी के लिए उम्मीदवारों में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सहारनपुर से पूर्व विधायक इमरान मसूद, अमरोहा से पूर्व सांसद दानिश अली, बांसगांव से पूर्व मंत्री सटल प्रसाद, बाराबंकी से तनुज पुनिया, देवरिया शिवपुरी विधायक अखिलेश प्रताप सिंह, कानपुर से आलोक मिश्र, झांसी से पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, फतेहपुर सीकरी से रामनाथ सिकरवार के नाम तय कर दिए गए हैं। इन नामों की अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है।

Exit mobile version