Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : महाराष्ट्र में कांग्रेस ने तय किये 12 सीटों पर नाम, आज उद्धव-शरद के बीच बैठक

Lok Sabha Elections 2024: Congress finalizes names on 12 seats in Maharashtra, meeting between Uddhav and Sharad today

मुंबई (महाराष्ट्र). कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक ने महाराष्ट्र से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। यहां से 12 सीटों के लिए नाम तय कर दिए हैं, जो भी सीटें अब बची हुई है, उन पर आज उद्धव ठाकरे और शरद पवार के बीच बैठक होगी तब तय हो जाएगी।

महाराष्ट्र में कांग्रेस ने तय किये 12 सीटों पर नाम

पटोले ने बताया है कि महाराष्ट्र की 18 से 19 सीटों पर चर्चा की गई है। 12 सीटों को अंतिम रूप दे दिया गया है। आज होने वाली बैठक में बची हुई सीटों पर अंतिम चर्चा संपन्न हो जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। केंद्रीय चुनाव समिति की इस बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव किसी वेणुगोपाल तथा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहें। लेकिन राहुल गांधी बैठक में मौजूद नहीं रहें।

किसी भी समय उम्मीदवारों की हो सकती घोषणा

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी हर एक सीट पर विचार विमर्श कर रही है। पार्टी के नेता रमेश चेन्निथला ने यह बताया कि हम सीटों का ऐलान करने जा रहे हैं। इसके बाद हम उन सीटों की भी घोषणा करने वाले हैं। हम सभी एक साथ चल रहे हैं। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने यह बताया कि किसी भी समय उम्मीदवारों की घोषणा की जा सकती है। 7 चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अब तक कांग्रेस ने 2 सूचियों को जारी कर दिया है, जिसमें 82 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।

Exit mobile version