Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : Congress ने किया चुनाव कमेटी का गठन, चुनाव गतिविधियों पर करेंगे काम

Lok Sabha Elections 2024: Congress formed election committee, will work on election activities

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक मामलों से जुड़ी हुई प्रदेश कमेटी का गठन कर घोषणा कर दी गई है। इसी के साथ ही समन्वयक प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे को बना दिया गया है।

इस कमेटी में यह शामिल हुए सदस्य

इस कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस संसदीय दल के नेता आराधना मिश्रा मोना, राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, मोहसिन किदवाई, सलमान खुर्शीद, अनिल यादव, राजीव शुक्ला, निर्मल करनी, वीरेंद्र चौधरी, अजय कपूर, पीएल पुनिया सहित 40 अन्य नेताओं को शामिल किया गया है। सभी फ्रंटल संगठनों के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य और सभी ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्यों को भी इसमें सम्मिलित किया गया है।

चुनाव गतिविधियों पर करेंगे काम

कांग्रेस की प्रदेश चुनाव कमेटी का गठन कर दिया गया है जिसमें सदस्यों को शामिल किया गया है यह सभी सदस्य प्रदेश में चुनाव से जुड़ी हुई गतिविधियों पर काम करेंगे

Exit mobile version