Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : अमेठी कांग्रेस ने अध्यक्षों में किया बड़ा बदलाव

Lok Sabha Elections 2024: Congress made major changes in the presidents in Amethi

अमेठी (उत्तर प्रदेश). आगामी लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की घोषणा से पहले संगठन में भारी फेरबदल किया है। छतोह व सलोन मैं ब्लॉक अध्यक्ष हटाकर नए अध्यक्ष बना दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार हाई का मन के निर्देश पर यह बदलाव किए गए हैं।

अमेठी में कांग्रेस ने अध्यक्षों में किया बड़ा बदलाव

कांग्रेस ने सलोन विधानसभा क्षेत्र मतदाताओं को साधने के लिए छतोह में ब्रह्मण और डीह में एससी तथा सलोन पटेल बिरादरी का अध्यक्ष बना दिया है। कांग्रेस ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का मानना है कि इससे पार्टी को मजबूती मिल जाएगी। छतोह ब्लाक में विष्णुकांत मिश्र को हटाकर छतोह के न्याय पंचायत अध्यक्ष राकेश तिवारी को ब्लाक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है।

दोबारा ब्लाक अध्यक्ष बनाया

सलोन में धर्मेंद्र प्रताप सिंह को हटाने के बाद पटेल के बिरादरी की वोट पाने के लिए राम सजीवन पटेल को ब्लाक का अध्यक्ष बना दिया गया है। डीह में एससी मतदाताओं को अपने पक्ष में लाने के लिए शिव दर्शन पासी को दोबारा ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया है। नसीराबाद देहात के प्रधान प्रतिनिधि तुलसीराम पासी को जिला सचिव से जिला उपाध्यक्ष बनाकर छतोह के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अनुराग सिंह और राजीव द्विवेदी को दोबारा जिला सचिव बना दिया गया है।

Exit mobile version