Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : कांग्रेस ने जारी की चौथी सूची, 45 सीटों पर उम्मीदवार घोषित

Lok Sabha Elections 2024: Congress released fourth list, declared candidates on 45 seats

नई दिल्ली (भारत). कांग्रेस पार्टी ने शनिवार की देर रात के समय में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 45 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें महाराष्ट्र की 4 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस के वर्तमान विधायक विकास ठाकरे को केंद्रीय मंत्री और भाजपा के कंडावर नेता नितिन गडकरी के खिलाफ नागपुर से होने वाले चुनाव मैदान में सामने उतार दिया है।

कांग्रेस ने जारी की चौथी सूची

कांग्रेस के 4 सूची में मध्य प्रदेश की 12 सीटों पर तमिलनाडु के साथ सीटों पर महाराष्ट्र की 4 सीटों पर, राजस्थान की 3 सीटों पर, जम्मू कश्मीर और मणिपुर तथा उत्तराखंड की दो-दो सीटों पर उम्मीदवार तय किए गए हैं। असम, छत्तीसगढ़, मिजोरम, पश्चिम बंगाल, अंडमान निकोबार की 1-1- सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं।

अब तक 183 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा

पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 9 सीटों सहित कुल 45 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिसमें मध्य प्रदेश की सीट पर दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को राजगढ़ सीट से उम्मीदवार बनाया है। उत्तर प्रदेश में वरिष्ठ नेता अखिलेश प्रताप सिंह को देवरिया से उम्मीदवार बनाया है। अमरोहा में दानिश अली का मुकाबला भाजपा के कंवर सिंह तोमर से होने वाला है। पार्टी अब तक 183 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

विकास ठाकरे को नागपुर चुनाव मैदान में उतारा

विकास ठाकरे वर्तमान समय में नागपुर पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने 2019 में विधानसभा चुनाव में भाजपा के सुधाकर देशमुख को हरा दिया था। ठाकरे नागपुर नगर निगम के मेयर भी रह चुके हैं। वह नागपुर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष में बन चुके हैं। विकास ठाकरे नागपुर शहर में कांग्रेस के अध्यक्ष में हैं।

पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान

विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी में शामिल होने के बाद से कांग्रेस ने अब तक महाराष्ट्र में 11 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की कर चुकी है। राज्य में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं। कांग्रेस की चौथी सूची में नागपुर, रामटेक, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर सिटी शामिल की गई हैं। इन सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा।

Exit mobile version