Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : यूपी में 10 अप्रैल के बाद कांग्रेस करेगी जनसभाओं की शुरुआत, केंद्रीय नेतृत्व के लिए भेजे गए ये नाम

Lok Sabha Elections 2024: Congress will start public meetings in UP after April 10, these names sent for central leadership

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां जोरों-शोरों से तैयारी कर रही हैं। इसी के दौरान कांग्रेस भी यूपी में 10 अप्रैल के बाद, जनसभाओं की शुरुआत करने जा रही है। सहारनपुर में प्रियंका गांधी और बुलंदशहर में मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली प्रस्तावित हो चुकी है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, मल्लिका अर्जुन खड़गे के साथ-साथ सचिन पायलट और अशोक गहलोत और भंवर जितेंद्र सिंह और दीपेंद्र हुड्डा सहित अन्य नेताओं के नाम केंद्रीय नेतृत्व के लिए भेज दिए गए हैं।

संयुक्त रैलियां भी होंगी आयोजित

पहले 2 चरणों की जनसभाओं के लिए जाट गुर्जर और वंचित वर्ग के नेताओं को कमान सौंप जाएगी। हर एक लोकसभा क्षेत्र में बूथ स्तर पर 1800 से 2200 एजेंट नियुक्त किए जाने के लिए लक्ष्य बनाया गया है। विधानमंडल दल के नेता आराधना मिश्रा मोना को चुनावी रैलियों की कमान सौंप दी गई है। आराधना सपा के साथ संयुक्त रैलियों के लिए प्रस्ताव को तैयार करेंगी। सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में दोनों दलों के नेताओं की संयुक्त रैलियां आयोजित होगी।

Exit mobile version