Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से लड़ेंगे चुनाव, यूपी में सहयोगी दलों को भाजपा देगी 6 सीटें

Lok Sabha Elections 2024: Defense Minister Rajnath Singh will contest from Lucknow, BJP will give 6 seats to allies in UP.

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). आगामी लोकसभा चुनाव में यूपी में सभी 80 सीटों पर जीतने की हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा प्रदेश में सहयोगी दलों को 6 सीटें दे सकती है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इस पर चर्चा की गई है, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ से लड़ेंगे चुनाव

बीजेपी यूपी में रालोद को 2 सीटें और अपना दल को 2 सीटें, निषाद पार्टी को 1 सीट तथा राजभर की पार्टी को सुभाषपा को 1 सीट दे सकती है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, आगामी लोकसभा चुनाव की पहली सूची शुक्रवार या शनिवार को जारी होगी। इस सूची में 100 से अधिक उम्मीदवार होंगे। 10 मार्च तक लगभग 250 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे।

21 राज्यों की 300 सीटों पर उम्मीदवारों का पैनल गठित

बृहस्पतिवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक लगभग 6 घंटे तक चली, जिसमें 21 राज्यों की 300 सीटों पर उम्मीदवारों का पैनल गठित कर लिया गया है।

Exit mobile version