Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : यूपी नवनियुक्त सूचना आयुक्तों को बाटा गया मंडल कार्यभार

Lok Sabha Elections 2024: Divisional workload distributed to newly appointed Information Commissioners of UP

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). यूपी के नवनियुक्त किए गए सूचना आयुक्तों को कार्यभार सौंप दिया गया है। 13 मार्च को मुख्य सूचना आयोग के साथ ही 10 सूचना आयुक्तों ने शपथ ग्रहण कर ली थी। बीते बुधवार राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शपथ दिलाई थी।

आयुक्तों को बाटा गया मंडल कार्यभार

सूचना आयुक्त सुधीर कुमार सिंह को रायबरेली और चित्रकूट मंडल, गिरजेश कुमार चौधरी को लखनऊ मंडल का तथा डॉक्टर दिलीप कुमार अग्निहोत्री को कानपुर एवं बस्ती मंडल का कार्यभार सौंप दिया गया है।

पदम नारायण द्विवेदी को वाराणसी और सहारनपुर मंडल, स्वतंत्र प्रकाश को फैजाबाद और देवीपाटन मंडल, मोहम्मद नदीम को इलाहाबाद और मिर्जापुर मंडल की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

सूचना आयुक्त राजेंद्र कुमार सिंह को गोरखपुर और झांसी मंडल, शकुंतला गौतम को मुरादाबाद और आजमगढ़ मंडल, राकेश कुमार को मेरठ और वीरेंद्र प्रताप सिंह को आगरा मंडल तथा अलीगढ़ मंडल का कार्यभार सोपा गया है।

Exit mobile version