Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : निर्वाचन आयोग ने की 15 बड़ी सीटों पर मतदान की घोषणा

Lok Sabha Elections 2024: Election Commission announces voting on 15 big seats

नई दिल्ली (भारत). मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने यह बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव की लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी गई है। इसी के साथ ही 26 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव के भी घोषणा कर दी गई है। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून को समाप्त हो जाएगा। मतदान 7 चरणों में आयोजित होगा। पूरे देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गयी है। इन सभी के नतीजे एक साथ 4 जून को घोषित कर दिए जाएंगे।

15 बड़ी सीटों पर मतदान की घोषणा

वाराणसी

प्रधानमंत्री मोदी की यह सीट है, यहां पर आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होगा।

गांधीनगर

गृहमंत्री अमित शाह की यह सीट है, यहां पर मतदान 7 में को होगा।

वायनाड

यह राहुल गांधी की सीट है, यहां पर 26 अप्रैल को मतदान होगा।

अमेठी

यह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की सीट है, यहां पर 20 में को मतदान होगा।

विदिशा

यह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सीट है, यहां पर 7 में को मतदान होगा।

लखनऊ

यह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सीट है, यहां पर 20 में को मतदान होगा।

तिरुवंतपुरम

यहाँ कांग्रेस के मौजूदा सांसद शशि थरूर और केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर चुनाव मैदान में उतरे हैं। यहां पर 26 अप्रैल का मतदान होगा।

गुना

यहां पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव मैदान में उतरे हैं, यहां पर 7 मई को मतदान होगा।

करनाल

यहां पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर चुनाव मैदान में उतरे हैं। यहां पर 25 में को मतदान होगा।

हरिद्वार

यहां पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत चुनाव मैदान में आए हैं। यहां पर 19 अप्रैल को मतदान होगा।

नागपुर

यह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सीट है, यहां पर 19 अप्रैल को मतदान होगा।

मुंबई उत्तर

यहां पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पहली बार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इसलिए यहां पर मतदान 20 मई को होगा।

कोटा

यह निर्वात मां लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला की सीट है। यहां पर 26 अप्रैल को मतदान होगा।

हमीरपुर

यह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की सीट है। यहां पर मतदान 1 जून को होगा।

उत्तर पूर्वी दिल्ली

यह भाजपा के वर्तमान सांसद मनोज तिवारी की सीट है। यहां पर 25 मई को मतदान होगा।

Exit mobile version