Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : चुनाव आयोग ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, मुख्य चुनाव आयुक्त बोले चुनाव होगा चमकदार

Lok Sabha Elections 2024: Election Commission's press conference begins, Chief Election Commissioner says elections will be bright

नई दिल्ली (भारत). 18 वीं लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग आज चुनाव की तारीखों का ऐलान करने जा रहा है। इसी के साथ ही देश भर में आचार संहिता लागू हो गई है। 543 सीटों के लिए 7 या 8 चरणों में मतदान कराया जाएगा।

चुनाव आयोग ने शुरू की प्रेस कॉन्फ्रेंस

निर्वाचन आयोग आज शनिवार के दिन चुनाव के तारीखों का ऐलान करेगा, जिसके लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा चुनाव होगा चमकदार

मुख्य चुनाव आयुक्त नहीं है बताया कि हम लोगों के लिए यह एक ऐतिहासिक पल है। आज 2024 में दुनिया के लिए भी चुनावो का साल बन गया है। दुनिया के सबसे बड़े और जीवंत लोकतंत्र के ऊपर यानी कि भारत पर सभी का ध्यान केंद्रित हो गया है। यहां पर लोकतंत्र के रंग उभरते रहते हैं। सभी हिस्सों का इसमें समावेश होता रहता है। हम यह वादा करते हैं कि इस चुनाव को हम इस तरीके से बनाएंगे कि देश की चमक बढ़ जाएगी। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो जाएगा। जम्मू कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव आयोजित होने हैं।

Exit mobile version