Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : आज होगी चुनाव तारीखों की घोषणा, 7 या 8 चरणों में मतदान की तैयारी

Lok Sabha Elections 2024: Election dates will be announced today, preparations for voting in 7 or 8 phases

नई दिल्ली (भारत). वर्तमान की उपस्थिति 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है। इसलिए नई लोकसभा का गठन करना अनिवार्य है। उड़ीसा, सिक्किम, आंध्र प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश की विधानसभाओं का भी कार्यकाल जून में ही खत्म हो रहा है। इसलिए इन राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा। अधिकारियों के अनुसार, बोर्ड परीक्षा, त्योहार और सुरक्षा कर्मियों की उपलब्धता के अनुसार चुनाव तारीखों की घोषणा निश्चित की जाएगी।

7 या 8 चरणों में मतदान की तैयारी

आज शनिवार दोपहर 3 बजे के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो जाएगी। इसी के साथ ही पूरे देश भर में आदर्श आचार संहिता भी लागू कर दी जाएगी। यह संभावना हो रही है कि 543 लोकसभा सीटों के लिए 7 या फिर 8 चरणों में मतदान कराया जाएगा। निर्वाचन आयोग कुछ राज्यों की विधानसभा चुनाव की सीटों के लिए भी घोषणा कर सकता है।

2 करोड़ नए मतदाता जुड़े

पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 303 और कांग्रेस ने 52 सीटों पर विजय प्राप्त की थी। पिछला चुनाव 2019 में 10 मार्च को तारीख को का ऐलान हुआ था। मतदान 7 चरणों में 11 अप्रैल से लेकर 19 में के बीच कराया गया था। वोटो की गिनती 23 में को हुई थी। इस बार होने वाले चुनाव में लगभग 97 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे। 12 लाख से अधिक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इसके अनुसार, सूची में 18 से 29 साल की उम्र वाले 2 करोड़ नए मतदाता जोड़ दिए गए हैं।

Exit mobile version