Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : कांग्रेस चुनाव समिति की पहली बैठक आज, इतनी सीटों पर तय होंगे उम्मीदवार

Lok Sabha Elections 2024: First meeting of Congress Election Committee today, candidates will be decided on so many seats.

नई दिल्ली (भारत). लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज आयोजित होगी। यह उसकी पहली बैठक होगी, जिसमें 130 से 150 सीटों पर विचार किया जाएगा। जिन राज्यों पर कोई चुनावी गठबंधन नहीं है यह वह सीटें हैं। उत्तराखंड, तेलंगाना, कर्नाटक, झारखंड जैसे राज्य के अलावा और इनमें ज्यादातर दक्षिण भारत के राज्य हैं, जहां पर पार्टी ने किसी के साथ गठबंधन नहीं किया है।

बैठक में नेता शामिल होंगे

दिल्ली में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कैसी वेणुगोपाल, अजय माकन सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पार्टी के संचार प्रभारी जयराम रमेश ने यह जानकारी साझा की है। रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादातर राज्यों में उम्मीदवारों के स्क्रीनिंग लगभग तय हो चुकी है।

कांग्रेस का घोषणा पत्र होगा पेश

इस बार होने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए कांग्रेस रोजगार का अधिकार प्रदान करेगी। कांग्रेस की घोषणा पत्र समिति ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके आवास पर मिलकर घोषणा पत्र के मसौदे की प्रति है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में देश में पेपर लीक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानून और सजा का प्रस्ताव होगा। सरकारी भर्ती में पारदर्शिता लाने के उपाय भी सुझाएगी। कांग्रेस कार्य समिति की मंजूरी के बाद, इस घोषणा पत्र को अंतिम रूप प्रदान किया जाएगा।

Exit mobile version