Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : गुजरात में शराब और कीमती धातुओं सहित 5.92 करोड़ जब्त

Lok Sabha Elections 2024: Flying Squared team strict in Gujarat, Rs 5.92 crore seized including liquor and precious metals

गुजरात (गांधीनगर). आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। पहले चरण में मतदान होने के लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। पूरे देश में आदर्श आचार संहिता को लागू कर दिया गया है चुनाव आयोग में फ्लाइंग स्क्वायड को भी तैनात कर दिया है, ताकि आगामी चुनाव में किसी भी प्रकार की हिंसा न फैल सके।

16 से लेकर 20 मार्च के बीच विभिन्न सामग्रियों की जब्ती

बृहस्पतिवार को अधिकारियों से जानकारी मिली है कि अप्रैल में में लोकसभा चुनाव के लिए सहायता लागू होने के बाद से 16 से लेकर 20 मार्च के बीच विभिन्न सामग्रियों की जब्ती की गई है। इसमें सामान के साथ-साथ नकदी की भी बरामदी की गई है। गुजरात की सभी 26 लोकसभा चुनाव की सीटों पर मतदान 7 मई को एक ही चरण में संपन्न होगा।

शराब और कीमती धातुओं सहित 5.92 करोड़ जब्त

सुरक्षा कर्मियों के अनुसार 5.92 करोड़ रुपए की वस्तुओं को जब्त कर लिया गया है। इसमें 1.35 करोड़ रुपए की 39,584 लीटर शराब शामिल है। 2.28 करोड़ रूपये के मूल्य का 3.40 किलोग्राम सोना और चांदी शामिल है। इसी के साथ ही मोटर वाहन मोटरसाइकिल जैसी चीजे शामिल हैं।

Exit mobile version