Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : वायुसेना के पूर्व प्रमुख भदौरिया भाजपा में हुए शामिल, बोले- ये बात

Lok Sabha elections 2024: Former Air Force chief Bhadauria joined BJP, said- this thing

नई दिल्ली (भारत). भारती वायु सेवा के पूर्व प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया रविवार के दिन भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा के महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता प्राप्त किया। एयर चीफ मार्शल अपने पद से रिटायर्ड हो चुके हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई नेताओं का आभार जताया।

बोले ये बात

भदोरिया ने कहा कि मैं बहुत बड़ा भाग्यशाली हूं कि मुझे 40 साल से ज्यादा भारतीय सेना में काम करने का मौका मिला। यह मेरे लिए बहुत बड़ा गौरव का समय रहा है। मेरा स्वर्णिम अवसर वह रहा है जो पिछले 8 से 10 सालों में इस पार्टी की सरकार की तरफ से सेना के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। भारतीय सेना को मजबूत बनाने के लिए जो आत्मनिर्भरता से युक्त कदम उठाए गए हैं। वह बहुत ही महत्वपूर्ण हैं, इसे हमारी सेना में विकास क्षमता बढ़ गई है।

Exit mobile version