NationalTop News

लोकसभा चुनाव 2024 : खरगे ने PM मोदी पर जमकर साधा निशाना,बोले- सबका साथ सबका विकास कर दिया सत्यानाश

अगर आप इसमें सफल नहीं होते हैं तो आप हमेशा मोदी के गुलाम बनते जाओगे। खरगे कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति फैलाने का काम करती है। मोदी सरकार केवल वादे करती है उनको पूरे नहीं करती है।

Lok Sabha Elections 2024: Kharge fiercely targeted PM Modi, said – everyone’s support, everyone’s development but he destroyed it

नई दिल्ली (भारत). कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली में न्याय संकल्प कार्यकर्ता संबंध सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने यह कहा की लड़ाई संविधान और लोकतंत्र बचाने की है। अगर आप इसमें सफल नहीं होते हैं तो आप हमेशा मोदी के गुलाम बनते जाओगे। खरगे कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति फैलाने का काम करती है। मोदी सरकार केवल वादे करती है उनको पूरे नहीं करती है।

खरगे ने पीएम मोदी पर जमकर साधा निशाना

दिल्ली में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशान साधा और उन्होंने कहा कि भाजपा हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा करती है लेकिन वह नौकरियां पता नहीं बाद में कहां चली जाती हैं। यह झूठों की सरकार है। हर अखबार में मोदी की गारंटी लिखा रहता है। हर साल 2 करोड़ नौकरियां, लोगों के खाते में 15-15 लाख लेकिन मोदी ने अब तक किया कुछ क्यों नहीं। कांग्रेस ने अभी तक जो भी वादा किया है उस वादे को उसने निभाया भी है लेकिन उन्होंने तो हमारे युवाओं, महिलाओं, किसानों को धोखा दिया है।

मोदी ने कर दिया सबका सत्यानाश : खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष ने जमकर तंज करते हुए यह कहा कि सबका साथ सबका विकास लेकिन मोदी ने कर दिया सबका सत्यानाश। खडरगे ने बताया कि मोदी की बात नहीं करते हैं, वह अंदर से सबको काट देते हैं। मुंह में राम बगल में छुरी रख के निकालते हैं और सबको काटते फिरते हैं। हमने मोहब्बत की दुकान खोली है लेकिन उन्होंने उसके बदले नफरत की दुकान खोल रखी है।

कांग्रेस ने किया लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज

कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ ही कांग्रेस ने एक नया संकल्प लिया है। उसने लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज कर दिया है। पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर में बने रामलीला मैदान में न्याय संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहें। सम्मेलन में 20,000 लगभग कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पास जारी कर दिए गए हैं।

Lok Sabha Elections 2024: Kharge fiercely targeted PM Modi, said – everyone’s support, everyone’s development but he destroyed it
Back to top button