लखनऊ (उत्तर प्रदेश). शनिवार के दिन भाजपा बसपा और राष्ट्रीय लोक दल के कई सारे नेता अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। अखिलेश यादव ने उनको सदस्यता दिला दी है। उन्होंने उन सबका अपनी पार्टी में स्वागत किया है।
भाजपा, बसपा और रालोद के कई नेता सपा में हुए शामिल
डॉक्टर सीताराम राजपूत भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में अपने समर्थकों के साथ आ गए हैं। आरएलडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लेटेस्ट बिधूड़ी, परवेज आलम, बसपा के इलियास अंसारी, कुशीनगर पूर्व विधायक सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, हरदोई के तिलक चंद्र वर्मा, औरैया के पूर्व विधायक मदन गौतम और सुबोध यादव भी सपा में शामिल हो गए हैं।

