Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : कांग्रेस शासित प्रदेश में नड्डा के प्रस्तावित 3 कार्यक्रम

Lok Sabha Elections 2024: Nadda's proposed 3 programs in Congress ruled state

नई दिल्ली (भारत). 2024 के लिए 5वें चरण के लिए लोकसभा चुनाव का मतदान 20 मई को होने वाला है। इसलिए आज शाम 5 बजे प्रचार का शोर थम जाएगा। मतदान के 48 घंटे पहले ही सभी पार्टियां चुनाव प्रचार की योजना धुआंधार करने की बना चुकी है। बीजेपी ने यूपी, दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल में चुनावी रैलियों की योजना बनाई है।

कांग्रेस शासित प्रदेश में नड्डा के प्रस्तावित 3 कार्यक्रम

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कांग्रेस शासित राज्य हिमाचल प्रदेश में धुआंधार चुनाव-प्रचार कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। जेपी नड्डा कांगड़ा में दो चुनावी रैलियां में भाग लेंगे। उसके बाद राजधानी शिमला में भी चुनावी रैली के कार्यक्रम आयोजित करेंगे। नड्डा का पहला कार्यक्रम कांगड़ा में लगभग 11 बजे प्रस्तावित है। इसके बाद दोपहर लगभग 1:10 बजे चंबा जिले के चौगान ग्राउंड में चुनावी रैली आयोजित होगी। दोनों इलाके कांगड़ा की लोकसभा सीट के दायरे में आते हैं। राजधानी शिमला में दोपहर में लगभग 3:55 बजे एक और रैली आयोजित होगी। सोलन जिले के तालाब ग्राउंड में भी जेपी नड्डा की चुनावी जनसभा प्रस्तावित की गई है।

Exit mobile version